बच्ची को उठा ले जा रहा था अपहरणकर्ता,चंगुल से ऐसे बच निकली बेटी

0
12
कानपुर। दक्षिण में एक युवक ने आठ वर्षीय बच्ची को उठाकर अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने बहादुरी दिखा उसे कंधे पर दांत से कांट लिया और बाल पकड़कर खींचने लगी
इससे अपहरणकर्ता उसे कुछ ही दूरी पर छोड़कर चला गया। बच्ची ने परिवार को घटना की जानकारी दी। पूरी घटना हाईवे के किनारे एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस चौकी में तहरीर दी।
 The kidnapper was taking the girl away, the daughter escaped from the clutches like this

*एक युवक बेटी को जबरन गोद में उठाकर ले जाने लगा*

कानपुर दक्षिण में निवास करने वाले एक युवक की बेटी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है । बताया जाता है कि गुरुवार सुबह जब बच्ची के पिता मस्जिद में थे तब स्कूल जाने से पहले उनकी बेटी उन्हें घर बुलाने आ रही थी। मस्जिद के ठीक सामने से एक युवक बेटी को जबरन गोद में उठाकर ले जाने लगा। बेटी उससे छूटने का प्रयास करने लगी। तो युवक ने उसे कंधे पर ले लिया। इस पर बेटी ने उसके कंधे को दांत से काटा और बाल पकड़कर खींचे।

*पुलिस ने बयान दर्ज किए*

तभी वहां कुछ लोग आते देख युवक बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। बेटी घर पहुंची और घटना बताई। परिवार ने जब मस्जिद और हाईवे किनारे के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो घटना पर विश्वास हुआ। शाम को परिवार ने जनता नगर पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। शुक्रवार दोपहर को चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पीड़िता के घर पहुंचे और बयान दर्ज किए। बर्रा थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं।
सूरज वर्मा संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here