Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeImportant Newsमतगणना के दिन कानपुर में बंद रहेंगे शराब ठेके

मतगणना के दिन कानपुर में बंद रहेंगे शराब ठेके

कानपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष कराया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है और सुबह छह बजे ही सभी मतगणना कर्मिक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी शराब ठेके भी बंद रहेंगे। यह बातें बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कही।

शराब बेचते मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी और अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने निर्देश दिया है। निर्देश के मुताबिक विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जाना है। इसको लेकर गुरुवार को जनपद कानपुर नगर में संपूर्ण दिवस में देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग प्रीमियम शॉप की फुटकर एवं थोक बिक्री की दुकान को बंद करने के निर्देश दिये गए हैं।
सूरज वर्मा संवाददाता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular