कानपुर के गोविंद नगर में अवैध संबंधों का शक होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को रजाई से लिपटाकर छुपा दिया था। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज की है।
पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका तो कर दी पत्नी की हत्या
दबौली वेस्ट टेस्टी डेयरी के पास ताऊ विश्राम सिंह के मकान में पूजा सिंह अपने पति मान सिंह और दो बच्चे रनवीर उर्फ सत्यम और अजीत उर्फ शिवम संग रहती थी। दबौली बाबा की बगिया मोहल्ले में रहने वाले पिता शिवराम ने बताया कि मंगलवार देर शाम छोटे दामाद मान सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटकता देखकर उनके नातियों ने मोहल्ले के लोगों के माध्यम से सूचना दी। वह अपनी बड़ी बेटी लक्ष्मी और दामाद राजेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं गोविंद नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रजाई खोलते समय रात में मिला पूजा का शव
सोमवार देर रात पुलिस ने मान सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। उसके बाद पूजा के पिता, बहन लक्ष्मी उसके पति राजेश आदि लोग उसी घर में रुके। रात में राजेश को ठंड लगी। तो वह रजाई लेने गया। रजाई राजेश को भारी लगी तो उन्होंने उसे खोला। खोलते ही पूजा का शव बाहर आ गया। इसपर राजेश की चीख निकल गई। पूजा की नाक से खून निकल रहा था और चेहरे काला पड़ा हुआ था। पूजा के पिता ने फिर से पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और पूजा के शव को कब्जे में लेकर उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि पत्नी से विवाद के बाद मानसिंह ने पहले उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली।
इंस्पेक्टर गोविंद नगर ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
बुधवार को मानसिंह और पूजा का पोस्टमार्टम दोपहर में किया गया। पूजा की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं मानसिंह के हैंगिंग की पुष्टि हुई है। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि पिता शिवराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसिंह शराब का लती और पूजा पर काफी शक भी करता था। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया
इंस्पेक्टर गोविंद नगर ने बताया कि घर वालों ने पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मामला स्पंज होगा
सूरज वर्मा संवाददाता