कानपुर अतुल्य गंगा मिशन के द्वारा गंगा को शुद्ध करने का अभियान सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है। जो 900 किलोमीटर की दूरी साईकिल से तय कर देश प्रदेश के विभिन्न भागों में पूर्व सैनिकों और युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहें हैं।
इस टीम में मुख्य रूप से 13 सदस्य हैं, जिसमें जनरल आलोक क्लेयर टीम लीडर, कर्नल हेम लोहूमी संस्थापक अतुल्य गंगा ट्रस्ट, कर्नल दर्शन, कर्नल गोपाल शर्मा जो कि टीम के मुख्य प्रेरक हैं। अतुल्य गंगा मिशन की टीम के स्वागत एवं सम्मान का आयोजन कर्नल बृजेन्द्र स्वरूप शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कानपुर नगर एवं समस्त स्टाफ के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डा. मिताली प्रथम महिला पूर्व सैनिक परिवार उ०प्र०, ब्रिगेडियर रवि निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ0 प्र0 लखनऊ थे। इस आयोजन में इण्डियन एक्स सर्विसेज के प्रदेश अध्यक्ष मेजर योगेन्द्र कटियार, डा० संजीवनी, सुबेदार मेजर के० के० सिंह, वरिष्ठ पूर्व सैनिक महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रश्मि दीक्षित सहित भारी संख्या में जनपद के वरिष्ठ प्रतिनिधि पूर्व सैनिक उपस्थित थें।