कानपुर में बीएसएनएल के भूमिगत केबल (कॉपर) चोरी करने वाले गैंग के तीन चोरो को फजलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से तीन बोरियों में 204 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है
मुकदमा लिखने के बाद पुलिस हुई सतर्क
फजलगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भूमिगत केबल चुराने वाले गैंग के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. यह लोग बीएसएनएल की भूमिगत केबल चुराकर उसे बेचते थे. बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
जमीन के नीचे से करते थे चोरी
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग बिजली विभाग की भूमिगत वायर(जो जमीन के नीचे डाले जाते है) को खोदकर निकाल लेते फिर उसका कॉपर निकाल कर बेचते है. पूछताछ में यह भी बताया कि आज भी हम लोग बचे हुये केबिल को चोरी करने के लिये आये थे, लेकिन पकड़े गए.
गैंग में दूसरे राज्य भी लोग शामिल है
इस गैंग का सरगना परवेज जो बीएसएनएल तथा अन्य दूरसंचार कंपनियों में केबिल और गैस पाइप लाइन बिछाने का ठेका लेता है. उसको पूरी जानकारी है कि कहाँ से भूमिगत केबिल गये है. हम लोग भी उसके साथ काम करते हैं. उसके गैंग में आन्ध्र प्रदेश के लोग भी हैं.
आधे लोग माल बेचकर भाग गए आधे लोग पकड़े गए
गैंग सरगना परवेज के कहने पर ही हम लोगों ने 6 और 7 मार्च की रात को चैन फैक्ट्री चौराहा के आगे से भूमिगत बीएसएनएल के केबिल को गड्ढा खोदकर चोरी किया था. हम लोगों के साथ आन्ध्रप्रदेश के लोग भी थे जिनका नाम परवेज जानता हैं. चोरी किये गये तार से जो कॉपर वायर मिला था. उसमें से आन्ध्रप्रदेश के लोग अपने हिस्से का कॉपर वायर बेचकर यहां से भाग गए. हम लोग अपने हिस्से का कॉपर अभी बेचने के लिये रखे है.
चोरी हुई माल की कीमत ₹4 लाख रुपये बताई जा रही है
अभियुक्तगणों की निशानदेही पर तीन बोरियों में 204 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है. अभियुक्तगणों का एक अन्तर्राजीय गिरोह है. जो भूमिगत बीएसएनएल, रिलायन्स आदि कम्पनियों के केबिल खोदकर उसका वायर (कापर) निकालकर बेचते हैं. बरामद केबिल(कापर) की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रूपये है.
फजलगंज क्षेत्र का राजू कबाड़ी खरीदा था माल
गैंग के बाकी साथियों और सरगना परवेज को जल्दी गिरफ्तार कर कार्रवाही की जाएगी. गिरोह के भागे हुये सदस्य जो अपने हिस्से का माल राजू कबाडी थाना फजलगंज को बेचते थे. उलकी तलाश कर बेचे गये माल कॉपर को भी बरामद किया जायेगा.



