कानपुर । उप्र एटीएस ने सोमवार को आर्म्स एक्ट में वर्ष 2013 से फरार चल रहे अभियुक्त कुर्बान अली को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था एटीएस के अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त कुर्बान अली मूलरुप से कानपुर के बाबूपुरवा डाकखाने के पास रहने वाला है।
बड़े हथियार बेचने का आरोपी है
अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर लाइसेंस धाराको और शस्त्र दुकानों से पुरानी राइफल, पिस्टल खरीदकर करके राइफलों के बोर में परिवर्तन करके तथा शस्त्रों को नष्ट करके उनके मेक व मॉडल नम्बर से पिस्टल व प्रतिबंधित बोर के शस्त्र एनपीबी बोर के एवं नवीनतम मॉडल की विदेशी पिस्टल तैयार कर दुकानों के अभिलेखों में कुटरचित करके लखनऊ, कानपुर नगर सिरसा, हरियाणा के शस्त्र विक्रेताओं को भारी दाम पर बेचता है।