कानपुर गोविंद नगर पुलिस ने घर से भटके दो किशोरोें को महज दो घंटे में बरामद कर लिया घबराए परिजनों ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
रास्ता भटक गये बच्चे
दोनों किशोरों की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली
मामला थाना गोविंदनगर क्षे़त्र का है, यहां के दादानगर क्षेत्र में रहने वाले दो किशोर शाम को एक साथ घूमने के लिये गये थे तभी वह रास्ता भटक गये, जब काफी देर तक उनका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने जाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया
पुलिस ने करीब दो घंटे के अंदर ही दोनों किशोरों को घर के पास से ही बरामद किया
\अपहरण का मामले में एलर्ट हुई पुलिस ने करीब दो घंटे के अंदर ही दोनों किशोरों को घर के पास से ही बरामद करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया किशोरों के मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली परिवार के लोगो ने पुलिस का धन्यवाद किया है