Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeCrime Newsसिंघम दरोगा ने कौशलपुरी इलाके में पकड़ा जुए का अड्डा 8 गिरफ्तार

सिंघम दरोगा ने कौशलपुरी इलाके में पकड़ा जुए का अड्डा 8 गिरफ्तार

कानपुर ,जुआरियों को पकड़े जाने के बाद सुबह से ही नजीराबाद थाने के बाहर पैरवी करने वालों का तांता लगा रहा चोकी इन्चार्ज को कई वीआईपी कॉल भी आई छोड़ने को लेकिन चौकी इंचार्ज सूरज ने सभी को जेल भेज दिया  नजीरबाद में कौशलपुरी पार्क के पास में सुबह बड़ा जुआ अड्डा पकड़ा गया चौकी प्रभारी सूरज कुमार ने छापा मारकर 8 जुआरियों धर दबोचा है पकड़े गए आरोपियों में सात बड़े जुआरी बताए जा रहे हैं और एक पढ़ने वाला छात्र भी शामिल है

कुछ समय से जुआ खिलवाये जाने की शिकायत मिल रही थी

जानकारी के अनुसार थाना नजीरबाद  क्षेत्र अंतर्गत कौशलपुरी पार्क के पास में पिछले कुछ समय से कुख्यात द्वारा जुआ खिलवाये जाने की शिकायत मिल रही थी आज मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी सूरज कुमार ने अपनी टीम समेत मौके पर छापेमारी की तो जुआ खेल रहे जुआड़ियों में हड़कंप मच गया अफरा तफरी का फायदा उठा कर कई जुआड़ी नगदी समेट कर पीछे के रास्‍ते से भागने में सफल रहे पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

रिहाइशी इलाके में चालू है जुए का अड्डा

बताते चलें कि शहर में इन दिनों प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का जुआ खेला जा रहा है एक दर्जन से अधिक स्थान जुए के अड्डे के रूप में अपनी स्‍थायी पहचान बना चुके हैं इनमें से कई रिहाइशी इलाके में हैं, जहां जुआरियों की रात-दिन की धमाचौकड़ी से आसपास का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यदि पुलिस इसी प्रकार सक्रीयता दिखाती रहे तो इलाके में अमन सुकून कायम रहेगा और आम नागरिक भी चैन की सांस ले सकेगा इस संदर्भ में चोकी इन्चार्ज सूरज कुमार ने बताया की उनके क्षेत्र में कहीं पर भी जुआ चलता मिला तो अपराधियों पर सख्‍त कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular