Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeImportant Newsमहाराज के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई मां बोली...

महाराज के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई मां बोली कमरे में दीक्षा के बहाने बुलाकर की दरिंदग

कानपुर में किदवई नगर की युवती से दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में पुलिस ने निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की मां ने सोमवार को इस संबंध में आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की थी उनके निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि 2020 फरवरी में निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज विशेष धार्मिक कार्यक्रम के लिए कानपुर प्रवास पर थे। इस कार्यक्रम के आमंत्रण पर वह अपने पति व बेंग्लुरू से पढ़ कर आई बेटी के साथ पहुंची थीं

दीक्षा देने के बहाने उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया

आरोप है कि महाराज ने उनकी बेटी को बदनीयती से अपने पास बुलाया और एकांत कमरे में दीक्षा देने के बहाने उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बेटी बाहर आई तो उसने आपबीती सुनाई और किसी से कुछ कहने पर माता-पिता की हत्या कराने की धमकी दी

बेटी की मानसिक स्थिति शून्य होने की जानकारी मिली

इस पर दंपती डर कर बेटी को वहीं छोड़ कर चला आया बाद में उन्हें पता चला कि महाराज जी उनकी बेटी को अपने साथ हरिद्वार शंकराचार्य मार्ग स्थित भूपत वाला विश्वनाथ आश्रम ले गए उत्तराखंड प्रशासन से मदद मांगी तो बेटी की मानसिक स्थिति शून्य होने की जानकारी मिली।

प्रखर जी महाराज का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है

कई बार बेटी को वापस करने की याचना की, लेकिन प्रखर महाराज के गुर्गों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया। इस संबंध में प्रखर जी महाराज का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए पूर्व में भी स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने जांच के बाद एफआर लगा दी थी। उन्होंने कहा कि माता (युवती) अपनी मर्जी से फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular