कानपुर, एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक की हरकत ने युवती को परेशान कर दिया है सिरफिरे युवक ने युवती के इंकार पर सीधी धमकी दे डाली उसने युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल करने और शादी नहीं करने पर गोली मारने तक की धमकी दी है, जिससे युवती का परिवार घबराया हुआ है वहीं पुलिस इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
रिश्तेदारों को वायरल कर दी गन्दी फ़ोटो
गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने रिश्तेदार की बेटी से शादी करने का दबाव बनाया युवती से इन्कार करने पर उसने धोखे से आपत्तिजनक फोटो खींच ली और परिवार व रिश्तेदारों को वायरल कर दी उसके बाद फ़ोटो भेजने के बाद व्हाट्सएप से हटा भी दी परिवार से बोला शादी न करने पर गोली मारकर खुद भी मर जाने की धमकी दी पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है युवती ने बताया कि उनके मौसा के भाई का बेटा अक्सर घर आता था इस दौरान उससे बातचीत होती थी, लेकिन वह सनकी था छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर अजीब हरकतें करता था।
फोटो दिखा ब्लैकमेल करने लगा
इस दौरान उसने धोखे से उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच ली थी। उसने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसे जब मना किया तो फोटो दिखा ब्लैकमेल करने लगा उसने कहा, शादी नहीं करोगी तो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा इन्कार करने पर उसने फोटो परिवार और रिश्तेदारों को भेज दी जब नाराजगी जताई तो उसने कहा कि अगर शादी नहीं करोगी तो गोली मार देगा और खुद भी मर जाएगा। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है इंस्पेक्टर गोविंद नगर ने बताया कि पहले भी बरेली पुलिस को देखकर युवक जहर खा चुका है तब पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में छोड़ कर चली आई थी लेकिन मामला मेरे थाने में आया है तो मैं सख्त कार्रवाई करूंगा