कानपुर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में सुशासन की पहल कर रहे हैं और डीजीपी साहब कानून व्यवस्था के लिए पहल कर रहे है वहीं दूसरी ओर कानपुर शहर के काकादेव शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखने की बजाय शास्त्री नगर पुलिस दलालों को पनाह देकर निजी हित साधने में जुटी है इसी क्रम में एक मकान मालिक से मिलीभगत करके पुराने किराएदार को बेदखल करने का ठेका काकादेव पुलिस ने ले लिया है, जबकि पीड़ित वर्षा सिंह ने बताया की हम लोगों को जबरदस्ती घर से निकाला जा रहा है और काकादेव पुलिस खड़े होकर तमाशा देख रही है यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दबग के रसूख के आगे गरीब परिवार की एक न चली
काकादेव थाना अंतर्गत विजय नगर निवासी वर्षा सिंह का घर शास्त्री नगर चौकी पुलिस की मौजूदगी में खाली कराया गया जबकि पुलिस को घर खाली कराने का कोई भी अधिकार नही है जब तक कि कोर्ट द्वारा कोई आदेश न पारित हो ,लेकिन भाजपा के कुछ नुमाइंदो के रसूख के आगे गरीब परिवार की एक न चली और उसका घर खाली करा दिया गया परिवार रोड पर पड़ा हुआ है
काकादेव पुलिस के सामने होती रही मारपीट
पीडित वर्षा सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह विजय नगर स्थित प्लाट सं0-4 में विगत 15 वर्षो से निवास कर रहा है 24 फरवरी 2022 को तनुज मिश्रा अपने साथियों शिखर वैद्य, रोहित उर्फ विनय राजपूत 10-12 अज्ञात लोगो के साथ आया और घर खाली करने की धमकी देने लगा साथ ही घर न खाली करने पर जान से मारने की धमकी भी दी धमकी से घबरा कर वर्षा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने बुला कर समझौता कर दिया था
योगीराज में दबंगों का आतंक पीड़ित परिवार को पुलिस के सामने पीटा
1अप्रैल 2022 को एक बार फिर उपरोक्त लोग घर आए और घर का सामान फेंकने लगे ,मना करने पर मारपीट करने पीड़ित ने जब काकादेव पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर दबंगों ने महिलाओं को पुलिस के सामने जमकर पीटा और काकादेव पुलिस तमाशा देखती रही जबकि मामले की सूचना थाने में देने के साथ साथ कानपुर के पुलिस अधिकारियों को भी दी गई थी लेकिन दबग ने दोपहर एक बजे पहुंच कर पुलिस के सामने पीड़ित का घर का सारा सामान घर से बाहर फेक दिया फिर भी काकादेव पुलिस दबग पर कायवाही करने के बजाय खामोशी से वापस लौट आई अब पीडित परिवार सडक पर रहने को मजबूर है और न्याय की आस में अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगा रहे है अब देखना है कि इस पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलेगा।
चौकी प्रभारी ने फोन पर बताया
चौकी प्रभारी शास्त्री नगर ने फोन पर बताया की मुकदमा दर्ज करके कायवाही कर दी है