Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeCrime Newsगला घोंटकर की गई थी दरोगा के बेटे की हत्या

गला घोंटकर की गई थी दरोगा के बेटे की हत्या

कानपुर कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तैनात दारोगा के इकलौते बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है पिता ने देर रात बर्रा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई हत्यारे को पकडऩे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगी हैं मृतक के मोबाइल पर मिले आखिरी नंबर से पुलिस को पांच संदिग्ध नंबर मिले हैं जिसमें एक नंबर मध्य प्रदेश के पन्ना का भी बताया जा रहा है वहीं, दो नंबर अलग-अलग जिलों के हैं पुलिस की दो टीमें शहर से बाहर दबिश देने गई हैं

10 मिनट में आने की बात कहकर निकला था

न्यू श्याम बिहार निवासी दारोगा राकेश कुमार का 22 वर्षीय इकलौता बेटा बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था बुधवार शाम किसी का फोन आने पर वह अपनी मां से 10 मिनट में आने की बात कहकर निकला था काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो उसके नंबर पर काल की गई, लेकिन नंबर बंद था गुरुवार को ऊषा बर्रा थाने गई और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी शाम को सचेंडी क्षेत्र के बिनौर गांव कें पास नहर में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जानकारी होने पर बर्रा पुलिस ने सचेंडी पुलिस से संपर्क कर फोटो मंगवाई और परिवार को दिखाई इसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटे रिषभ के रूप में की।

देर रात बर्रा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस ने मृतक के नंबर पर आई आखिरी नंबर की काल के जरिए बी पार्टी के पांच संदिग्ध नंबरों को निकाला, जिसमें एक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले, और दो आसपास के जिलों के नंबर थे इसके बाद पुलिस की चार टीमें लगाई गईं, जिसमें दो टीमेंं नंबरों के पते पर दबिश देने के लिए शहर से बाहर रवाना हुई शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव पानी में फेंका गया था

ड्योढ़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बहनों ने दी मुखाग्नि

मृतक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि रिषभ उनका इकलौता बेटा था उसका अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर हुआ बेटे को मुखाग्नि उसकी दोनों बहनों ने दी है उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों पर पूरा भरोसा है वो बेटे के हत्यारों का पता लगाकर सजा जरूर दिलाएंगे।

विकास पांडेय, एसीपी गोविंद नगर

दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। दो टीमें शहर से बाहर गई हैं। कई टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular