कानपुर में अर्मापुर कालपी रोड पर शुक्रवार तड़के बेकाबू जीप साइकिल वे की ग्रिल से टकराने के बाद बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए पलट गई हादसे में जीप चला रहे राजू की 32 वर्षीय पत्नी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, जीप सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
दौड़े राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकला
बता दें कि काकादेव विजय नगर कॉलोनी निवासी राजू मोटर मकैनिक की दुकान पर काम करते हैं राजू शुक्रवार तड़के पारिवारिक शुद्धि संस्कार के लिए परिवार संग जीप से अर्मापुर नहर गया थ्रा वहां पूजा पाठ करने के बाद पूरा परिवार घर लौट रहा था तभी रास्ते में कालपी रोड स्थित स्मॉल आर्मस फैक्ट्री के पास जीप अनियंत्रित होकर साइकिल वे की ग्रिल से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गई हादसे के बाद गाड़ी के अंदर चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकला
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भेजा हॉस्पिटल
वहीं जीप के नीचे दबने से राजू की पत्नी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्नी देवी, साहिल, रूही, शिखा, आदित्य व जीप चालक राजू को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजू की भाभी मुन्नी, भतीजे आदित्य व शिखा की हालत नाजुक बताई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
वहीं, अर्मापुर इंस्पेक्टर शिवचरण लाल ने बताया कि सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी के अनियंत्रित होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर हादसे में पिंकी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पिंकी की तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।