Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeCrime Newsजेल में बंद खुशी दुबे ने किया जबरदस्त डांस

जेल में बंद खुशी दुबे ने किया जबरदस्त डांस

कानपुर खुशी दुबे, एक ऐसा नाम जो बिकरू कांड के बाद अचानक चर्चा में आया और इस नाम को लेकर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के समय भी काफी चर्चा हुई. वहीं अब एक बार फिर खुशी दुबे का नाम चर्चा में आ गया है.दरअसल खुशी दुबे ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल, कानपुर देहात की जेल में बंद खुशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है.

अधिवक्ता और गवाह के नहीं पहुंचने से खुशी दुबे की टली सुनवाई

खुशी दुबे बिकरू कांड में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले कुख्‍यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्‍नी है. हालांकि बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और उसके गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था, जिसमें अमर दुबे भी शामिल था. खुशी दुबे पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है. हालांकि उसके परिवारीजन उसे निर्दोष बता रहे हैं.

खुशी दुबे का गंभीर आरोप, कहा- थाने में चार दिन तक पुलिस ने किया प्रताड़ित

बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार हुई खुशी की कम उम्र को लेकर भी सवाल उठा था, क्योंकि जिस वक्त बिकरू कांड हुआ था, उस समय खुशी नाबालिग थी. खुशी और अमर दुबे की शादी बिकरू कांड के कुछ ही दिन पहले हुई थी. बिकरू कांड के बाद शादी के दौरान का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें खुशी दुबे डांस करती हुई दिखी थी.

कानपुर देहात की जेल में बन्द है

बहरहाल, पिछले 21 महीने से खुशी कानूनी प्रक्रिया का सामना करते हुए जेल में बंद है इस बीच कानपुर देहात की जेल में एक योग शिविर के दौरान खुशी का जुंबा डांस करते वीडियो वायरल हुआ तो वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई. बताया जा रहा है कि योग शिक्षिका किरण गुप्‍ता ने जेल में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया था.

खुशी दुबे को सौंपी गई 1800 पन्नों की केस डायरी

वीडियो में खुशी दुबे महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश करती नजर आ रही है. खुशी के साथ कई महिला बंदियों ने योग सीखा और इस दौरान जुंबा डांस भी किया. एक अन्‍य वीडियो में खुशी, योग शिविर के दौरान महिला बंदियों के साथ ध्‍यान लगाती दिख रही है. बिकरू कांड: खुशी दुबे को सौंपी गई 1800 पन्नों की केस डायरी, अधिवक्ता ने इस बात पर जताई आपत्ति

2 जुलाई 2020 को हुआ था बिकरू कांड

बता दें कि 2 जुलाई 2020 की आधी रात 12:45 बजे बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. एक-एक पुलिसकर्मी को दर्जनों गोलियां मारी थीं. पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. 45 आरोपी जेल में बंद हैं. केस का ट्रायल जारी है.

दुबे व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था

दो जुलाई 2020 की रात को चौबेपुर के जादेपुरधस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने विकास दुबे व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था. एफआईआर दर्ज करने के बाद उसी रात करीब साढ़े बारह बजे तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिकरू गांव में दबिश दी गई. यहां पर पहले से ही विकास दुबे और उसके गुर्गे घात लगाए बैठे थे. घर पर पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी लगाई थी. पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर छतों से गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं. चंद मिनटों में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर ये सभी फरार हो गए थे, जिसके बाद गांव वालों में दहशत फैल गई थी.

एनकाउंटर में मार गिराया

देश को हिला देने वाली वारदात के बाद तीन जुलाई की सुबह सबसे पहले पुलिस ने विकास के रिश्तेदार प्रेम कुमार पांडेय और अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया. यहीं से एनकाउंटर पर एनकाउंटर शुरू हुए. इसके बाद हमीरपुर में अमर दुबे को ढेर कर दिया गया. इटावा में प्रवीण दुबे मारा गया. पुलिस कस्टडी से भागने पर पनकी में प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को ढेर कर दिया गया विकास दुबे का नौ जुलाई की सुबह उज्जैन में नाटकीय ढंग से सरेंडर हुआ था. एसटीएफ की टीम जब उसको कानपुर लेकर आ रही थी, तो सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में विकास मार दिया गया था. एसटीएफ ने दावा किया था कि गाड़ी पलटने की वजह से विकास पिस्टल लूटकर भागा और गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular