कानपुर। लड़कियों व महिलाओं में सिगरेट पीने का क्रेज बढ़ा है। सिगरेट को लोग स्टाइल मान रहे हैं। वहीं, तंबाकू सेवन करने वालों की औसत उम्र 18 वर्ष हो गई है यह खतरे की बात है। यह बात केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो.रविकांत ने बताया कि तंबाकू व उससे बने उत्पाद के सेवन से हर वर्ष 12 लाख लोगों की मौत होती है। एक तंबाकू से 40 प्रकार के कैंसर हो सकते हैं। तंबाकू के दुष्प्रभाव को देखते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी को सेवन न करने की शपथ दिलाई
कितने प्रतिशत लोग नशा छोड़ना चाहते
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सभागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक डॉ. प्रवीन कटियार ने किया कुलपति ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सौम्या गुप्ता प्रथम, प्रतिभा यादव द्वितीय, ऐश्वर्या शर्मा तृतीय को सम्मानित किया। अंशी यादव, वंदना सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन डॉ. प्रवीन कटियार ने किया।
इनका रखें विशेष ध्यान
सिगरेट की पैकिंग व रोल बनाने में प्रति वर्ष 60 करोड़ पेड़ काटे जाते हैं – धूम्रपान से 82 करोड़ टन कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है- प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति तंबाकू या उससे बने पदार्थों का सेवन कर रहा