Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeCrime News8 साल के मासूम बच्चे ने थाने पहुंच कर स्पेक्टर से क्या...

8 साल के मासूम बच्चे ने थाने पहुंच कर स्पेक्टर से क्या कहा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मासूम बच्चे ने पुलिस को मां के साथ हो रही ज्यादती का दर्द बयां किया. उसने थानेदार से कहा, ”पुलिस अंकल मेरे दादा, दादी, चाचू, चाची और बुआ मां को परेशान करते हैं गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी करते हैं. मुझे और मेरी मां को मार डालने की धमकी भी देते हैं. मेरी मां को घरवालों से बचा लीजिए.’ आठ साल के बच्चे के मुंह से यह बातें सुन पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर सास-ससुस और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

क्या है पूरा मामला

मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा छह का है. 2010 में रायबरेली की रहने वाली एक युवती की यहां शादी हुई थी. जिससे उनका आठ वर्षीय बेटा है. 2018 में मंदिर जाने के दौरान सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. महिला के मुताबिक, पति की मौत के बाद से ससुराल वाले आए दिन मां-बेटे संग गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे थे. महिला का आरोप है कि ससुर और मकान में रहने वाले किराएदार अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते थे. लोकलाज के चलते वह हरकतों को नजर अंदाज करती रही, लेकिन जब सीमा पार हो गई तो रविवार देर रात वह बेटे को लेकर बर्रा थाने पहुंची.

थाना प्रभारी ने दिलाया मदद का भरोसा

थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बच्चे की जुबानी उत्पीड़न की कहानी सुनने के बाद उसे मदद का भरोसा दिलाया. थानेदार ने बच्चे से कहा बहादुर बच्चे किसी से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता करने के लिए है. परेशानी होने पर तुरंत 112 नंबर मिलाएं. पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी. वहीं, पीडिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया. जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि थानेदार ने मामले को बहुत अच्छे से डील किया. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है. उचित कार्रवाई की जाएगी.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular