Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeImportant Newsयूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम व‍िभाग ने कई ज‍िलों...

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम व‍िभाग ने कई ज‍िलों में जारी क‍िया लू का अलर्ट

उत्‍तर प्रदेश में शन‍िवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है सूर्य की क‍िरणें रोज की तरह आज भी आग बरसा रही हैं। धूप में न‍िकलते ही त्‍वचा झुलस रही है च‍िलच‍िलाती धूप में लोगों ने दोपहर में घरों से न‍िकलना बंद कर द‍िया है। सुबह से शुरु हुई गर्म हवाएं देर रात तक गर्मी का एहसास करवाती हैं।

लू का अलर्ट जारी क‍िया है

मौसम व‍िभाग ने दो द‍िनों के ल‍िए प्रयागराज, कानपुर देहात, आगरा, बांदा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी सहित कई ज‍िलों में लू का अलर्ट जारी क‍िया है। वहीं कानपुर में शुक्रवार तो लखनऊ में 17 से लेकर 20 जून के बीच बार‍िश की संभावना जताई है। लखनऊ, कानपुर में आज का अध‍िकतम तापमान 43 ड‍िग्री, बांदा में 44 ड‍िग्री, हमीरपुर में 44 ड‍िग्री, चित्रकूट में 44 ड‍िग्री, गोरखपुर में 38 ड‍िग्री पारा दर्ज क‍िया गया है।

दस दिनों में मानसून भी दस्‍तक दे सकता है

वाराणसी में तल्‍ख धूप के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर लोगों को लगातार सेहत संबंधी चुनौतियां दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दस दिनों में मानसून भी दस्‍तक दे सकता है। बादलों की सक्रियता होने से बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। शनिवार की सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से चार डिग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा।

प्रयागराज में मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है

बारिश के साथ ही आंधी का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके अनुसार 15 जून या इसके बाद प्रयागराज व आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। भीषण गर्मी में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। दोपहर में सूर्य की किरणें और गर्म हवा झुलसा रही है। शाम और रात में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं है। पंखे और कूलर काम नहीं कर रहे हैं। सिर्फ एसी ही राहत दे रही है। ऐसे में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री रिकार्ड किया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। गुरुवार की रात इस वर्ष की सबसे गर्म रात बनी। वहीं आज शनिवार 11 जून को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्‍मीद है, जबकि आज का न्‍यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं।

मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है।

बीते नौ दिनों से हीटवेव के चलते घरों से निकलना भी मुश्‍किल हो रहा है। जून के महीने में गर्मी का कहर जारी है। शन‍िवार को भी तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। जून माह में अभी तक की गर्मी ने पिछले 27 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मेरठ में आग उगलती गर्मी से राहत के आसार नहीं दिखाई रहे हैं। शन‍िवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा।

भीषण गर्मी से परेशान लोग

सड़क पर चलते हुए पेड़ की छांव तलाश रहे हैं। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 के आसपास जा सकता है।

आगरा में शन‍िवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम

तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और लू के कारण नागरिक घरों से निकलने से कतरा रहे है। जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण नगर की गली, मुख्य मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। शाम को धूप कम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। अलीगढ़ में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के बावजूद आसमान सुबह से ही साफ है। केरल में मानसून आ चुके हैं, लेकिन यहां प्री मानसून की आहट भी नहीं है। आसमान साफ रहने के कारण सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। लू का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सुबह से ही उमस शुरू हो गई। तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। वर्षा की संभावना तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। बूंदाबांदी की आशंका है। शुक्रवार को तापमान (अधिकतम-43.2, न्यूनतम-31.4) रहा है।

45 डिग्री तक पहुंचने की उम्‍मीद है

खास बात यह है कि शनिवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की उम्‍मीद है। रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आसमान आग बरसा रहा है पश्चिम यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद ज‍िले में आसमान प‍िछले काफी द‍िनों से आग बरसा रहा था। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा, झांसी, बांदा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर में आसमान के साथ जमीन भी आग फेक रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular