कानपुर: चुनाव आयोग द्वारा फेक पॉलीटिकल पार्टीज की जांच के बाद अब फंडिंग को लेकर आयकर विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में मंगलवार को आयकर अफसरों की टीम ने जनराज्य पार्टी के कानपुर में तीन स्थानों पर छापा शुरू किया है। काकादेव ,किदवई नगर, केशव नगर में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हें
छापेमारी की कार्रवाई काकादेव और किदवई नगर क्षेत्र में की गई
बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर आयकर विभाग ने ऐसे राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो लगातार चंदा वसूल रहे हैं लेकिन चुनावी प्रक्रिया में कोई भागीदारी नहीं कर रहे हैं। कानपुर में आयकर विभाग की टीम ने जनराज्य पार्टी के कार्यालय व राष्ट्रीय आरएस यादव व एक अन्य के घर व दफ्तर पर छापा मारा है। ये कार्रवाई काकादेव में किदवई नगर वाई ब्लाक में रवि शंकर सिंह यादव और पार्टी कार्यालय केशव नगर डब्लू ब्लाक तथा किदवई नगर में की जा रही है।
पार्टी को अभी तक कितने करोड़ का मिल चुका है चंदा
आरएस यादव जन राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरे व्यक्ति भी पार्टी से ही जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल आयकर विभाग टीम को वह घर पर नहीं मिले हैं। इनकम टैक्स की टीम उनके पिता के बैंक से लौटने का इंतजार कर रही है आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की जन राज्य पार्टी को साल 2020- 21 में 2 करोड़ 67 लाख 68 हज़ार 803 रुपए, साल 2019-20 में तीन करोड़ 33 लाख 11 हज़ार 740 रुपए जबकि साल 2018-19 में दो करोड़ 61 लाख 96 हज़ार 602 रुपये चंदे के रूप में मिला सूत्रो की माने तो इन चारों सालों में जन राज्य पार्टी को कुल 11 करोड़ 50 लाख 25 हज़ार 145 रुपये चंदे के रूप में पूरे देश से मिला चुनाव आयोग के निर्देश पर आयकर विभाग की यह कार्रवाई देश में 173 स्थानों पर चल रही है। दिल्ली स्थित आयकर विभाग का मुख्यालय द्वारा पूरी कार्रवाई का निर्देशन कर रही है।सभी जिले और राज्य की इकाई अपने अपने कार्रवाई करने में शामिल है।