Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsलड़की को जिंदा जलाने वाले आरोपी की मिली अधजली लाश, बेल पर...

लड़की को जिंदा जलाने वाले आरोपी की मिली अधजली लाश, बेल पर आया था जेल से बाहर

कानपुर के सचेंडी थाना इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई, जब एक युवक की अधजली हुई लाश मिली. युवक का आधा जला हुआ शव भैलामऊ के पास झाड़ियों के पीछे मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मृतक का संबंध कानपुर के बहुचर्चित ज्योति मिश्रा हत्याकांड से मिला. ये वही युवक है जिसपर ज्योति मिश्रा की हत्या का आरोप है. आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

इस खबर में ये है खास

  • शव की पहचान के लिए कागज छोड़े
  • ज्योति के परिजनों पर हत्या का आरोप
  • ज्योति मिश्रा मर्डर कांड की कहानी?

शव की पहचान के लिए कागज छोड़े

पहली नजर में लगता है कि अंकित को मारने वाला चाहता था कि उसकी शिनाख्त हो जाए, इसीलिए उसने अंकित के निचले हिस्से को जलाया है. इतना ही नहीं अंकित के शव के ऊपर उसका बैग रखा था, जिसमें उसके कागजात थे. इन्हीं कागजों के आधार पर अंकित की शिनाख्त हुई और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी.

ज्योति के परिजनों पर हत्या का आरोप

अंकित के परिजनों ने अब ज्योति के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि ज्योति के परिजनों ने इससे साफ इंकार किया है. उनका कहना है कि उनकी लड़की जिंदा नहीं बची और वे अपनी लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. एडीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी, जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा.

ज्योति मिश्रा मर्डर कांड की कहानी?

बता दें कि 25 अक्तूबर 2021 को चकेरी के गिरजा नगर निवासी ज्योति मिश्रा लापता हो गई थी. दूसरे दिन चकेरी में ही रेलवे ट्रैक किनारे ज्योति का अधजला शव बरामद हुआ था. परिजनों ने बेटी के सहकर्मी अमित और उसकी गर्लफ्रेंड विमल पर हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज करके दोनों को जेल भेज दिया था. पुलिस की जांच में सामने आया था कि अमित और उसकी गर्लफ्रेंड से प्रताड़ित होकर ज्योति ने खुद आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में अमित को हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular