Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeCrime Newsयोगी की डर की वजह से मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा...

योगी की डर की वजह से मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर, कहा- आम नागरिक की तरह जीना चाहता

फर्रुखाबाद एसपी कार्यालय में एक हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा. उसपर लिखा है ‘साहब मैं बेकसूर हूं आम नागरिक की तरह जिंदगी जीना चाहता हूं’ जनपद में एक हिस्ट्रीशीटर अपनी मां के साथ हाथ में तख्ती लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था. उसमें एसपी को सुधरने का एक शपथ पत्र दिया. इस मामले में हिस्ट्रीशीटर की मां ने बताया कि वह मंदिर में सुधरने का वचन दिया है. पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है.बता दें कि फर्रुखाबाद जनपद के मोहला अंगूरी बाग निवासी आदित्य कुमार राजपूत एक हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ शहर कोतवाली के मऊदरवाजा व राजेपुर थाने में गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं. साथ कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है. इसके अलावा टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है

फर्रुखाबाद एसपी कार्यालय में हिस्ट्रीशीटर ने कही ये बातें.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लिया था. जिसमें लिखा था साहब मैं बेकसूर हूं. आम नागरिक की तरह जिंदगी जीना चाहता हूं. उसने फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में एक शपथ पत्र भी दिया. जिसमें लिखा है कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में उसे न्यायालय से जमानत मिली है. वह शांतिपूर्वक रहना चाहता है. वह कोई अपराध नहीं करेगा. पुलिस का सहयोग करेगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular