यूपी के कानपुर में कल्याणपुर चुंगी के पास एक महिला ने शोहदे की चप्पल से पिटाई कर दी। शोहदा महिला की बेटी को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि 365 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कल्याणपुर में रहने वाली किशोरी को इलाके का एक युवक पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। बुधवार सुबह किशोरी ट्यूशन पढ़ने पनकी रोड जा रही थी। तभी कल्याणपुर चुंगी के पास शोहदे ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला को और ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी
बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी किशोरी ने अपनी मां को दी। मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने शोहदे को फटकार लगाते हुए उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला एक लड़के को डांट रही है। जानकारी मिली की इस लड़के ने महिला की बेटी को छेड़ा था। केवल एक बार ही नहीं ऐसा कई बार लंबे समय से चलता आ रहा था। इसी से परेशान लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी तो महिला ने लड़के को समझाने की कोशिश की। हालांकि बहस बढ़ी और समझने की जगह लड़के ने लड़ाई शुरू कर दी। इससे महिला ने भी गुस्से में आकर लड़के को डांटा और उसे चेतावनी भी दी। कहा जा रहा है कि महिला ने लड़के को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो उसकी लड़की को छेड़ना बंद कर दे। लड़के के बहस करने पर महिला को और ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी



