Thursday, January 15, 2026
spot_img
HomeKanpur NewsKanpur Dehatएक मां ने ठुकराया ? गैरों ने अपनाया नवजात को तालाब किनारे...

एक मां ने ठुकराया ? गैरों ने अपनाया नवजात को तालाब किनारे फेंका ? महिला सिपाही कर रही है मां की तरह देखभाल

यूपी के कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र के ऊमरपुर में एक नवजात को मां का आंचल नसीब नहीं हुआ। निर्मोही मां ने परवरिश करने के बजाय उसे तालाब किनारे फेंक दिया। अपनों के ठुकराने के बाद अब नवजात को फिलहाल पुलिस ने अपना लिया है सीएचसी में मासूम की जरूरी देखभाल एक महिला सिपाही कर रही हैं। ऊमरपुर में तालाब के किनारे नवजात (लड़का) पड़ा मिला। गांव के राजीव शुक्ला ने एम्बुलेंस बुलाई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। एम्बुलेंस से नवजात को सीएचसी ले जाया गया वहां डॉक्टर पूजा गोयल ने उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि कुछ घंटे पहले ही बच्चा जन्मा है। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल थाना की महिला सिपाही सरिता यादव मासूम की देखरेख कर रहीं हैं। पुलिस ने सीडब्लूसी विभाग को सूचना दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular