कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान ने सपा उम्मीदवार व निवर्तमान एमएलसी दिलीप यादव कल्लू को 4387 वोटों से हरा दिया भाजपा ने सपा से यह सीट छीन ली है जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने अविनाश सिंह को जीत का प्रमाण दिय है सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी आगे रहे मतगणना बढ़ने के साथ ही भाजपा की जीत का अंतर बढ़ता गया दूसरे चरण में ही सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर छोड़कर जाने लगे मतगणना पूरी होने पर भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान को 4686 वोट मिले सपा उम्मीदवार दिलीप यादव कल्लू को 299 वोट ही मिल सके।
फतेहपुर से अपार समर्थन व आशीर्वाद उन्हें मिला
भाजपा प्रत्याशी ने 4387 वोटों से सपा प्रत्याशी को शिकस्त दी जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद नव निर्वाचित एमएलसी ने अपनी जीत का श्रेय संगठन के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया उन्होंने कहा कि फतेहपुर जनपद के मतदाताओं ने जीत में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया कानपुर नगर और देहात के साथ ही फतेहपुर से अपार समर्थन व आशीर्वाद उन्हें मिला है परिणाम की घोषणा होते ही कलक्ट्रेट परिसर में ढ़ोल-नंगाड़े पर भाजपाई नाचने लगे जय श्रीराम का उद्घोष किया विजयी होने का प्रमाण लेकर बाहर निकले अविनाश सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।