Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsपुलिस को गुमराह कर के दर्ज कराया फर्जी मुकदमा

पुलिस को गुमराह कर के दर्ज कराया फर्जी मुकदमा

कानपुर, आईरा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे पटकापुर थाना फीलखाना क्षेत्र के पीड़ित बुजुर्ग मुमताज अली ने सपरिवार पत्रकारों को बताया कि उनके भाई फरहद अली निवासी 19/226 पटकापुर में उनके पैतृक मकान में कब्जा कर लिया है. विरोध करने पर फरहाद अली की बेटी मीना, मेराज व भतीजे निजाम व उनके परिवार ने धमकी, मारपीट कर घर से बाहर निकाल रहे हैं. पुलिस मे शिकायत करने पर मीना मेराज ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी मीना, माँ सिकंदरि बेगम और उसके बहनोई जावेद पीड़ित मुमताज अली के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए पैतृक संपत्ति छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं

सामान रख कर कब्जा कर रखा था

पीड़ित मुमताज अली व उनकी पत्नी आसिया बानो ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व वह रोजगार के लिए सफ़ीपुर उन्नाव में रहने चले गए थे जब वह कुछ दिन पहले पटकापुर स्थित अपने घर पर पुन रहने के लिए आए तो उनके भाई फरहाद अली, भतीजी मीना व भतीजे ने उनके हिस्से में अपना
सामान रख कर कब्जा कर रखा था हटाने की बात पर झगड़े पर उतारू हो गए. पुलिस मे शिकायत करने पर मीना ने पुलिस व मीडिया को गुमराह कर उल्टा मुक़दमा दर्ज करा कर उन्हें प्रताड़ित कर मकान खाली करने प्रयास कर रहे हैं.

कब्जे की नियत रखते हैं

मुमताज अली के अन्य भाई निसार अली के पुत्र एहतिशाम ने जानकारी दी कि उपरोक्त संपति के छह अन्य हिस्सेदार भी है परंतु उनके चाचा फरहाद व उनके परिवार वाले उक्त संपत्ति पर कब्जे की नियत रखते हैं
सभी पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से वरिष्ट अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग कर रहे हैं.
Attachments area
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular