Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeCrime Newsआईपीएल में सटोरियों की सज रही थी महफिल हर गेंद पर लग...

आईपीएल में सटोरियों की सज रही थी महफिल हर गेंद पर लग रहा था सट्टा

कानपुर में बड़े पैमाने पर आईपीएल मैचों में सट्टा लगाया जा रहा है। सट्टेबाज अब ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो, प्रोबेटेक्स.कॉम *(Probet.com)* के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा खिलवा रहे थे। इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने छापेमारी कर नौ सटोरियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 45 लाख रुपये के साथ रजिस्टर आदि बरामद किया गया है

घर में छापेमारी की जहां पुलिस को सट्टे की पूरी महफिल सजी मिली

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने रविवार को पुलिस लाइन में सटोरियों को भंडाफोड़ का खुलासा किया। उन्होंने बताया को बताया कि गोविंद नगर स्पेक्टर रोहित तिवारी और क्राइम ब्रांच की टीम को गोविंद नगर थाना क्षेत्र में आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाए जाने का सूचना मिल रही थी। जिस पर इंस्पेक्टर ने अपने एक कर्मचारी को सट्टेबाजी गिरोह में शामिल करा दिया। जिससे मिले इनपुट के आधार पर इंस्पेक्टर  ने गोविन्द नगर स्थित एक घर में छापेमारी की। जहां पुलिस को सट्टे की पूरी महफिल सजी मिली। मौके से नौ सटोरियों को दबोचा गया।

आईपीएल मैच की हर गेंद, रन और चौके-छक्के पर सट्टा लगवाया जाता है

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ में पता चला कि, आईपीएल मैच की हर गेंद, रन और चौके-छक्के पर सट्टा लगवाया जाता है। इसमें पकड़े गए अभिषेक सिंह और लोकेश नाम के युवक सट्टा लगवाने का काम करते हैं। गिरफ्तार अभिषेक सिंह पहले भी जुआं खिलाने में जेल जा चुका है। उसके पास शराब के चार ठेके हैं। पुलिस सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है

पकड़े गए सटोरियों के कब्जे से पुलिस को 45 लाख रुपये, 27 मोबाइल, 2 टेबलेट और एक रजिस्टर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने सट्टेबाजी के गिरोह को धवस्त करने के लिए चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। सटोरियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

गिरफ्तार सटोरिएं के नाम

गोविन्द नगर इलाके में छापेमारी कर पकड़े गए सटोरियों की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ पीयूष पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी स्वराज नगर, थाना पनकी, अविनाश सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह, दीपक कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्रा.सुब्बाखेड़ा, पो. बनिगांव, जिला उन्नाव, संजय भारती पुत्र धमदास भारती निवासी किदवई नगर लेबर कालोनी, प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र बालगोविंद श्रीवास्तव, निवासी गोपाल नगर यशोदा नगर, अमित सागर पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी बाबूपुरवा कालोनी थाना किदवई नगर, केतन अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी साइट नंबर 2 किदवई नगर, लोकेश पुत्र धमपाल निवासी गोविंद नगर ब्लाक तीन थाना गोविंद नगर व आनंद यादव पुत्र उमाशंकर निवासी गोपाल नगर शामिल हैं।

 पकड़ने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने 50 हजार का इनाम दिया

सट्टेबाजों पर कारवाई और गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने 50 हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। टीम में एसआई विजय दर्शन शर्मा, एसआई सुनीत शर्मा, मुख्य आरक्षी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी शहबाज खान, मुख्य आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी बलवेंद्र कटियार, आरक्षी अजय कुमार गुप्ता,आरक्षी नरेंद्र कुमार शामिल रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular