Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeCrime NewsPM मोदी के दौरे के बीच कानपुर में हुई हिंसा

PM मोदी के दौरे के बीच कानपुर में हुई हिंसा

भाजपा की नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद साहब पर दिए गए एक बयान को लेकर कानपुर में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया है। खास बात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के दौरे पर हैं।

दो पक्ष आमने- सामने आ गए

मुस्लिम अधिसंख्य आबादी वाले क्षेत्रों में कारोबार पूरी तरह से आज बंद रखा गया था और पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद हालात तनाव पूर्ण हो गए। लोग तंग गलियों में घुसकर पत्थरबाजी करने लगे

पूर्ण बंदी दिखाई दी

जोहर फैंस एसोसिएशन व अन्य मुस्लिम तंजीमों ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसका व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही चमनगंज, बेगनगंज, तलाक महल, कर्नलगंज, हीरामन पुरवा, दलेल पुरवा, मेस्टन रोड, बाबू पुरवा, रावतपुर व जाजमऊ में कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण बंदी दिखाई दी।

अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जुमे की नमाज के दौरान ज्यादातर मस्जिदों में हुई तकरीरों में कहा गया कि वे मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने किसी भी क्षेत्र में लोगों को नमाज के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular