Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeCrime Newsकानपुर में कलयुगी मां ने रेलवे स्टेशन पर रेता अपने 1 साल...

कानपुर में कलयुगी मां ने रेलवे स्टेशन पर रेता अपने 1 साल के बच्चे का गला

कानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात एक मां ने अपने 1 वर्ष के बच्चे का चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. इस मंजर को जिसने भी देखा वह कांप उठा.हत्या के महिला ने अपने बच्चे के शव को डस्टबिन में फेंक दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है.

स्टेशन आते समय बच्चे की मौत हुई है

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 1 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हरदोई निवासी मंजू राठौर अपने बीमार बच्चे के साथ कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची. इसके पहले वह सुबह गांव से बच्चे का इलाज कराने कानपुर आई थी. जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल पर या फिर स्टेशन आते समय बच्चे की मौत हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है.मौत के बाद मंजू ने चार महीने के सोनू का गला चाकू से रेत दिया.

यात्रियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई

खून निकलते ही मंजू ने शव को डस्टबिन में फेंकने लगी तभी यात्रियों की निगाह पड़ गई. यात्रियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मंजू के पारिवारिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि उसने बच्चे का गला क्यों रेत दिया.यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular