Wednesday, January 14, 2026
spot_img
HomeCrime NewsUP में दागदार खाकी: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म की...

UP में दागदार खाकी: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म की एफआईआर हुई

कानपुर. खाकी का दारगदार करने का ये पूरा मामला कानपुर देहात क्षेत्र का है। कानपुर देहात में तैनात सिपाही सुनील कुमार सिंह के खिलाफ लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली में एक युवती ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई है उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ में एक हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रो की माने तो जहां पर एक पुलिसकर्मी पर झांसा देकर 50 बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है । पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी मुताबिक राजधानी लखनऊ के एक इलाके की निवासी युवती कृष्णा नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़ित युवती का कहना है कि नौकरी करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात पुलिसकर्मी सुनील सिंह से हुई। आरोपी पुलिसकर्मी कानपुर देहात में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है और प्रयागराज का रहने वाला है।

50 से अधिक बार बनाए शारीरिक संबंध

पीड़ित युवती ने आगे बताया कि पुलिसकर्मी ने उसके कमरे में आकर 50 से अधिक बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिसकर्मी सुनील उसको प्रभाव में रखने के लिए उसे पैसे भी देता था। आरोपी का बड़ा भाई गुजरात में नौकरी करता है जिसका नाम अजय सिंह है। युवती ने बताया कि आरोपी ने अपने परिजनों से भी उसकी बात कराई थी। उनकी बीच प्यार का यह सिलसिला काफी लंबे समय से चलता आ रहा था। अब युवती भी आरोपी पुलिसकर्मी पर विश्वास करने लगी थी लेकिन उसका यह विश्वास उस समय टूट गया जब पीड़िता ने उससे शादी की बात की और उसने साफ इनकार कर दिया

संबंध ना बनाने पर देता था शादी का झांसा खाकी का सिपाही

युवती ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी सुनील अविवाहित है। उसकी पहले-पहले युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी और फिर वह उसके कमरे में भी जाने लगा। इस दौरान उसने युवती से शादी की बात कही, जिसको सुनकर युवती उसकी बातों में आ गई और शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद से आरोपी लगातार युवती के कमरे में आने लगा और अलग-अलग तरीके से लालच देकर उसके साथ जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध ना बनाने पर आरोपी उसे शादी करने का झांसा देता था और धमकाता भी था।

युवती ने कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई FIR

पीड़िता ने अब इस मामले में कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसने सुनील के परिजनों से भी बात की लेकिन सभी ने शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद आरोपी सुनील ने उसे धमकी दी कि वह पुलिस में हैं और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वहीं मामले में पीड़िता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular