उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार व भयमुक्त शासन की बात कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने प्रदेश पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि गुंडों, माफियाओं को पकड़ कर जेल भेजा जाए लेकिन कानपुर पुलिस उल्टा माफियाओं और सटोरियों को संरक्षण दे रही है सूत्राें के अनुसार काकादेव थाने की शास्त्री नगर चौकी में पुलिस के संरक्षण में क्रिकेट मैच पर सट्टा जोरों से चल रहा है सूत्रों की माने तो कानपुर शहर में कुछ क्राइमब्रांच व पुलिस की सरपरस्ती में आईपीएल सट्टा बेरोकटोक संचालित हो रहा है इस सट्टे में पुलिस को अच्छी रकम मिल रही है यह सट्टा पुलिस के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गया है इस क्रिकेट सट्टा के मकड़जाल में युवा पीढ़ी फंसती ही जा रही है वैसे तो क्रिकेट सट्टा पूरे वर्ष खेला जाता है लेकिन अप्रैल व मई माह में सबसे लोकप्रिय आईपीएल क्रिकेट मैच विशेष कर सटोरियों के लिए बना है जिसमें करोड़ों की बीट लगाई जाती है।
इन्हें पकडऩा मुश्किल नहीं नामुमकिन
सूत्रों की मानें तो शास्त्री नगर क्षेत्र की एरिया में आइपीएल के हर मैच और हर बॉल पर सट्टा लगाया जा रहा है सटोरियों,अमजद,फिराज,रामू करिया,कल्लू शुक्ला को पकडऩा किसी चुनौती से कम नहीं है कारण है कि ये सटोरिये कोई भी बात सीधे नहीं करते हैं इनकी बात कोड वर्ड होती हैं कोड वर्ड को दो नाम के आधे आधे अक्षरों को जोड़कर जेनरेट किया जाता है सट्टा लगाने के बाद आमने सामने बात नहीं होगी बात फोन पर ही होगी और जब तक सही कोड नहीं बोला जाएगा, तब तक फोन पर बात नहीं कर सकते हैं इसमें खास बात यह भी है कि पूरा नेटवर्क आधुनिक संचार प्रणाली लेपटॉप, मोबाइल, वाइस रिकॉर्डर तथा व्हाइटसएप आदि पर ही चल रहा है
दबग के संरक्षण में धडल्ले से आईपीएल मैच पर सट्टा चलाया जा रहे
शहर में इन दिनों खुलेआम आईपीएल मैच में चल रहा सट्टा कारोबार पर अंकुश न लगने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है काकादेव शास्त्री नगर क्षेत्र में घनी बस्तियों में कई स्थानों पर चन्द पुलिसकर्मियों के संरक्षण में धडल्ले से चलाये जा रहे इस धन्धे से कई परिवार तबाह हो चुके हैं सट्टे के कारोबारी इतने बेखौफ और दबंग हैं कि उनको न तो पुलिस का डर का है, न ही मीडिया का
योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर इन सट्टा माफिया पर चलेगा ? क्या
ताजा मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है, सूत्रों के अनुसार यहां के शास्त्री नगर,विजय नगर ,और मतैया पुरवा क्षेत्रों में धड़ल्ले से आईपीएल मैच पर सट्टा कारोबार चलाया जा रहा है बीते साल तत्कालीन एसपी दीपक भूकर ने छापेमारी करके यहां के सभी सट्टा कारोबारियों की हालत पतली कर दी थी, पर आरोपों के अनुसार आजकल स्थानीय थाने के लचर रवैये के चलते इलाके में अमजद,फिराज,रामू,करिया, कल्लू शुक्ला,सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं सट्टा माफिया ने पुलिस को चकमा देने के लिए डबल पुलिया में दुकान कर रखी है दुकान की आड़ में आईपीएल मैच पर सट्टा जोरों से चलाया जा रहा है सट्टा माफियाओं ने विजयनगर क्षेत्र में आलीशान घर बनवा रखे हैं कभी यह सट्टा माफिया आलू और पिलम्बर का काम करते थे फिराज और रामू करिया,ने सट्टे के पैसे से बड़े-बड़े घर और कार खरीद रखी हैं क्या योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर इन सट्टा माफिया पर चलेगा
कानपुर पुलिस अमजद,फिराज,रामू, करिया कल्लू शुक्ला जैसे सट्टे बाजों को पकड़ने में नाकाम है
शास्त्री नगर निवासी समीर शर्मा ने हमारे संवाददाता को नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में सट्टा माफिया खुले आम आईपीएल मैच में सट्ट का व्यापार चला रहे हैं स्थानीय जनता ने इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की, लेकिन पुलिस सट्टे बाजों को पकड़ने में नाकाम है श्री शर्मा ने यह भी कहा कि विरोध करने पर ये लोग मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं, जिससे जनता में भय का माहौल व्याप्त है स्थानीय जनता की माने तो इन सट्टा माफियाओं को प्रशासन का कोई डर नहीं है कई अखबारों में इस प्रकरण से जुड़ी खबरें चलने एवं छापे पड़ने के बावजूद शास्त्री नगर,विजय नगर, एवं मतैया पुरवा में अभी भी खुले आम आईपीएल मैच में सट्टा चल रहा है आरोप तो ये भी लग रहे हैं कि सट्टा कारोबारियों से कुछ स्थानीय पुलिसकर्मियों की साठ-गांठ होने के कारण पुलिस इन पर कार्यवाही करने में कतराती है।
कानपुर पुलिस कमिश्नर कब करेंगे इन बड़े सट्टा माफियाओं पर कार्रवाई
कहते हैं कि पुलिसवाले अगर चाह ले तो उनके इलाके में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, अपराध करना तो दूर की बात है। एैसा नहीं है कि सारे पुलिस वाले बेईमान हैं, बहुत से ईमानदार भी हैं और उन्हीं के सहारे ये देश चल रहा है। पर अगर ईमानदारों का प्रतिशत थोड़ा सा और बढ जाये तो ये देश दौडने लगेगा