कानपुर, आगामी त्योहारों अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद को आपसी सामंजस्य और सौहार्द से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएग। यह बाते पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने पुलिस लाइन मे त्योहारों को लेकर धर्म गुरु, मौलवी संग हुई बैठक के दौरान कहीं।
किसी भी भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें
उन्होंनें कहा सभी त्योहार पूर्व के अनुसार चल रही परंपरा के अनुसार मनाएं जाएंगे। कोई भी नई परंपरा या गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। त्योहारों के मद्दे नजर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी विभागों के कर्मचारी वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाले संदेशों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
धार्मिक स्थलों पर माइक आदि के संबंध में न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा
इसके अतिरिक्त किसी भी नये स्थान पर माइक व साउंड लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य, जलकल, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।