Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeCrime Newsसिपाही हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध तो नही

सिपाही हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध तो नही

कानपुर बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब साथी सिपाही उसके कमरे में पहुंचा, तो खून से लथपथ शव मिला। मामले की सूचना मिलते ही एसपी आउटर, सीओ और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए है बात दें कि बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाले कांस्टेबल देश दीपक कुमार (30) तैनात थे। इसके साथ ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ था

आखिर किसी ने की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्य

बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

एक महीने पहले हुई थी कांस्टेबल की शादी

सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध को भी जोड़कर देख रही है। सिपाही की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच की जा रही है, जिससे कि हत्याकांड का खुलासा हो सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular