कानपुर हिंसा के बाद शहर में शुक्रवार को पहली जुमे की नमाज पर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। नमाज शुरू हो चुकी है और एहतियात के तौर पर सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करा दिए गए हैं पुलिस कमिश्नर ने खुद संवेदनशील क्षेत्रों का पुलिस
फोर्स के साथ रूट मार्च किया
एहतियात के तौर पर फोर्स लगाया गया है
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि पूरे शहर में पुलिस अलर्ट है। एहतियात के तौर पर फोर्स लगाया गया है। शांतिपूर्वक जुमे की नमाज कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस के सभी अधिकारी फोर्स के साथ मुस्तैद हैं। छतों पर फोर्स तैनात है। ड्रोन के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने नई सड़क यतीम खाना और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नौबस्ता, कल्याणपुर,बाबूपुरवा, पटकापुर आदि क्षेत्रों में भी भारी फोर्स तैनात है। चंद्रेश्वर हाते के आसपास के घरों से पुलिस निगरानी कर रही है। पूरे शहर में शांति बरकरार है। कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं मिली है।