Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeCrime Newsदीवाली आते ही सक्रीय हो गए जुआरी ! रसूखदारों के घरों पर...

दीवाली आते ही सक्रीय हो गए जुआरी ! रसूखदारों के घरों पर भी कमीशन लेकर खेलवाया जा रहा जुआ

दीवाली का त्योहार आते ही जुआरी सक्रिय हो गए हैं कानपुर में जुआरियों का कारोबार शुरू हो चुका है सूत्रो की माने तो ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की बजाए पुलिस उल्टे सेटिंग में लगी हुई है ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ये चर्चा का विषय बना हुआ है शहर में हर थाना क्षेत्र में लाखों का जुआ हो रहा है इन्हें पकडऩे का कोई भी जबरदस्त प्रयास पुलिस नहीं कर रही है जुआ खेलाने वाले और जुआ खिलने वालों का गैंग पूरी तरह से कमर कसकर तैयार हो चुका है जुआ खेलाने वाले का गैंग पहले थानेदार से सेटिंग कर महीना बंधाने संपर्क कर चुके हैं। महीना बांधकर वे बेखौफ होकर जुआ खिलाना चालू कर देते हैं। नाम ना छापने की शर्त पर एक सिपाही ने बताया कि जुआरी फड़ के हिसाब से 40 से 50 हजार रुपए तक का महीना खर्च थाना प्रभारियों को दे रहे हैं सेटिंग होने से पुलिस फड़ में छापामार कार्रवाई नहीं करती है थाना प्रभारियों को तमाचा तब पढ़ता है जब पुलिस के उच्च अधिकारी स्पेशल टीम भेजकर फड़ में छापामार कार्रवाई करते है।

जुए के अड्डे गुलजार शाम ढलते ही अड्डे पर जुआरियों का लग जाता है जामवाड़ा

दीपावली का पर्व नजदीक आता जा रहा है कानपुर जनपद में जगह-जगह जुये के फड़ गुलजार होने लगे है यहाँ प्रतिदिन लाखों का जुआ खेला जा रहा है कितने लोगो पर धन की देवी लक्ष्मी मेहरबान हुयी यह तो नहीं पता, लेकिन ताश के 52 पत्तों के फेर में पड़कर कई घर जरूर बर्बाद हो गये ऐसा कई बार देखा भी गया है सूत्रो की माने तो इन दिनों काकादेव, कल्याणपुर, पनकी , स्वरूप नगर, कोहना, ग्वालटोली, चकेरी, में लाखों का जुआ हो रहा है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी जुआडियो के अड्डे पर छापेमारी नहीं करी है

रसूखदारों के घरों पर भी कमीशन लेकर जुआ खेलवाया जा रहा है

दीपावली आने में कुछ दिन शेष रह गया है पर्व के नजदीक आते ही जुए का दौर शुरू हो गया है पैसे बनाने की होड़ में जुआ खेलने व खिलाने का धंधा जोरों पर है पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से जुआरियों व सटोरियों के हौसले बुलंद हैं क्षेत्रों में जुए के दावं लगने शुरू हो गये हैं जानकारी है कि जुआरी दूर दराज से कानपुर में आकर हजारों के दावं लगा रहे हैं। कानपुर पुलिस के कुछ क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुए व सट्टे का कारोबार चल रहा है सट्टा व जुआ के गंदे खेल में बच्चे भी अछूते नहीं है छोटे उम्र के बच्चे भी जुए व सट्टे के कारोबार में शामिल हैं जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है ज्ञात हो कि दीपावली के पूर्व जुआ को बढ़ावा देने वाले लोगों के चेहरे की रौनक बढ़ गयी है कई स्थानों पर तो रसूखदारों के द्वारा उनके घरों पर भी कमीशन लेकर जुआ खेलवाया जा रहा है पुलिस द्वारा कार्रवाई जरूर होगी मगर कब होगी ये नही पता है पुलिस जुआ को बढ़ावा देने वाले व जुआरियों की गिरफ्तारी में पुलिसिया रिकार्ड भी बेहतर नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट कानपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular