Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsकानपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के वीडियो की जांच करने में जुटी...

कानपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के वीडियो की जांच करने में जुटी पुलिस

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद घमासान मच गया है। प्रिंसिपल ने बाकायदा प्रेसवार्ता कर दावा किया कि वीडियो फर्जी है। यह भी कहा कि स्वरूप नगर थाने में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी है वहीं एसीपी स्वरूप नगर ने कहा कि प्रिंसिपल तहरीर भिजवाने का मैसेज तो दे रहे हैं मगर अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं पहुंची है वीडियो कितना पुराना है, इसकी जांच हो रही है

यह टोटल फर्जी वीडियो है। मैंने बच्चों से बात की है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है

बुधवार को सोशल मीडिया पर मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें छोटे बाल के साथ लड़के सिर झुका कर चल रहे हैं। नमस्ते डॉक्टर साहब भी कह रहे हैं। प्रेसवार्ता में प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने कहा कि वीडियो कई बार देख चुका हूं। यह हमारी, शासन और सरकार की छवि धूमिल करने के लिए कुछ लोगों की साजिश है, जबकि हमारी परफॉरमेंस बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ बच्चे जा रहे हैं। वीडियो कब का, कहां का मैं नहीं जानता। उस वीडियो में कुछ बच्चे चलते हुए जा रहे हैं और कोई कार से शॉट ले रहा है, जो अपने को कह रहा है क्यू पैरा का। क्यू पैरा हमारे यहां 26 साल पहले खत्म हो चुका है। क्यू पैरा का कोई व्यक्ति हमारे कॉलेज में है ही नहीं। क्यू 2 पैरा है। इससे 26 साल यंग पैरा है। अगर यह रैगिंग हो रही होती तो जो आदमी शूट कर रहा है, वह अपनी आवाज वीडियो में क्यों लाता। अमूमन क्राइम करने वाला क्रिमिनल साइट से भाग जाता है। न वहां पर कोई सीनियर है, न सुरक्षा गार्ड है। वीडियो में आवाज किसी छात्र के मुंह से निकलती नहीं नजर आ रही। यह टोटल फर्जी वीडियो है। मैंने बच्चों से बात की है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular