Monday, July 20, 2026
spot_img
HomeCrime Newsफिल्म देखकर बनाई थी लूटपाट की योजना ? कई गाड़ियों पर किया...

फिल्म देखकर बनाई थी लूटपाट की योजना ? कई गाड़ियों पर किया था पथराव

कानपुर रियल स्टेट कारोबारी पीयूष अग्रवाल के बेटे प्रनित पर हमले के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है चारों कटरी के शिवदीनपुरवा गांव के हैं आरोपितों ने बताया है कि उन्होंने फिल्में देखकर लूट की योजना बनाई थी, जिससे मौज-मस्ती कर सकें

उनकी कार पर हमला फायरिंग और पथराव हुआ था

सिविल लाइंस निवासी प्रनित गुरुवार रात एनआरआई सिटी निवासी अपने चाचा राजकुमार अग्रवाल के यहां से लौट रहे थे उसी दौरान शिवदीनपुरवा गांव के मोड़ पर उनकी कार पर हमला फायरिंग और पथराव हुआ था। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस ने मौके से चार आरोपितों अमित गौतम, सुभाष गौतम, हरिआम निषाद और सौरभ को गिरफ्तार किया है इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
 *मूवी देखकर सड़क रोकने की योजना बनाई*
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि धूम के अलावा उन्होंने कई ऐसी फिल्में देखीं, जिसमें सड़क पर हमला कर लूटपाट की गई है। उसी से प्रभावित होकर सड़क रोकने की योजना बनाई। रास्ते में बड़े पत्थर रख देते थे, जिससे गुजरने वाली गाड़ी की रफ्तार धीमी होती थी तो वे पथराव कर देते थे। आरोपितों ने यह भी बताया कि कई गाड़ियों पर उन्होंने पथराव किया मगर लूटपाट नहीं कर सके

आधा घंटे पहले एक और शिकार

जिस वक्त प्रनित के साथ घटना हुई, उससे आधा घंटा पहले आरोपितों ने एक और कारोबारी की कार पर पथराव किया था हालांकि वह बचकर निकल गए इसी तरह घटना वाली रात को चार गाड़ियों को अलग-अलग समय पर निशाना बनाया था सबका नुकसान भी हुआ मगर कोई वहां पर रुका नहीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular