Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsअस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देरी से पहुंची...

अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देरी से पहुंची फायर बिग्रेड

कानपुर के हैलट अस्तपाल में शनिवार दोपहर कैंपस में रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई इससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जनरल वार्ड-50 के पीछे पड़े कबाड़ में अचानक धुंआ दिखाई दिया और देखते ही देखते तेज लपटें दिखाई देने लगीं फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी समय पर गाड़ी मौक पर नहीं पहुंची। इससे पहले अस्पताल के कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

वार्ड-50 के पीछे खाली जगह पर आग क्यों लगी

हैलट अस्पताल परिसर में जनरल वार्ड-50 के पीछे खाली जगह पर टूटा हुआ फर्नीचर और अस्पताल का तमाम सारा कबाड़ पड़ा रहता है।

अस्पताल में भगदड़ मच गई

\शनिवार दोपहर को अचानक से कबाड़ से आग की लपटे उठने लगी। आग की लपटें और धुआं देखकर अस्पताल में भगदड़ मच गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट वहां फेंक दी थी, जिससे आग लगी। हैलेट प्रशासन ने बताया कि आग क्यों लगी इस बात की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular