Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsमुसीबत बना स्‍टैंड चलवाना, परेशान हो गया काकादेव थाना

मुसीबत बना स्‍टैंड चलवाना, परेशान हो गया काकादेव थाना

कानपुर शहर के मुख्य चौराहे रावतपुर बिग बाजार वहां रावतपुर स्टेशन पर ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का कब्जा है कब्जा हो भी क्यों नहीं, वहां खड़े रहने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस की जेब जो भरी जाती है जब तक सवारियां नहीं मिल जातीं तब तक वाहन चौराहा घेरकर ही खड़े रहते हैं चाहे पीछे कितना भी लंबा जाम क्यों न लगा हो चाहे पीछे एंबुलेंस क्यों ना फसी हो हॉर्न पर हॉर्न बजता रहता है लेकिन अराजकता फैलाने वाले वाहन टस से मस नहीं होते रास्ता न देने से चौराहा हर वक्त जाम की चपेट में रहता है

चौकी के पास रहता है कब्जा क्यों खामोश हैं दरोगा जी

365 दिन खबर  की पड़ताल में रावतपुर चौराहे पर ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का ही कब्जा दिखा बची हुई सड़क पर सर्वोदय नगर चौकी के पास ठेले वालों ने कब्जा जमा रखा है यहां जाम की वजह बन चुके अवैध टेंपो स्टैंड के खिलाफ पुलिस, और ट्रैफिक विभाग तक कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है पड़ताल में सामने आया कि जिम्मेदारों की जेब गर्म करने के चलते टेंपो चालक बेखौफ होकर दबंगई और मनमानी करते हैं।

वसूली करने वालों को तैनात किया है

दबग नेता और अवैध स्टैंड माफिया के गठजोड़ से रावतपुर स्टेशन और बिग बाजार चौराहे पर ही अवैध स्टैंड का संचालन होता है चौराहे से सवारियां भरने के लिए वाहन चालकों को रोज 50 से 100 रुपये टोकन देना पड़ते हैं सूत्र बताते हैं कि इसके लिए एक सिपाहियों ने तीन चार दबग यानि वसूली करने वालों को तैनात किया हुआ है रावतपुर स्टेशन रूट, बिग बाजार, रूट से बर्रा बाईपास रूट के लिए अलग-अलग लोग वसूली की जिम्मेदारी संभालते हैं
                                 

ऐसे में रोजाना लाखों रुपये की वसूली होती है

यहां करीब 400 ऑटो टेंपो, ई-रिक्शा व वैन का संचालन होता है ऐसे में रोजाना लाखों रुपये की वसूली होती है वसूली का एक हिस्सा ऊपर तक पहुंचने के कारण वाहन चालक अराजकता फैलाते हैं यदि किसी वाहन सवार ने विरोध किया तो दबग मारपीट करते हैं

पहले भी विजय नगर स्थान पर पुलिस का चाबुक चल चुका है

इसके अलावा विजयनगर चौराहे पर भी स्टैंड माफिया का बोल बाला है विजय नगर से पनकी जाने वाली रोड पर जगह जगह ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का अवैध स्टैंड बना हुआ है, जिसकी वसूली विजय नगर का दबग करता है  रुपये न देने पर दबग  चौकी में शिकायत कर उनकी गाड़ी बंद अथवा चालान करा देता है

सर्वोदय नगर चोकी इन्चार्ज ने फोन पर बताया

सर्वोदय नगर चौकी के नए चौकी प्रभारी ने फोन पर बताया की अभी हमें तीन चार ही दिन आए हुए हैं क्षेत्र को समझने में टाइम लगेगा कहीं गलत हो रहा होगा तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी

काकादेव थाने की महिला दरोगा ने फोन पर बताया

इंस्पेक्टर काकादेव के सीयूजी नंबर पर काल की गयी तो मैडम ने बताया कि मुझको इस मामले की जानकारी नही है इंस्पेक्टर साहब आते हैं छुट्टी से तो वही बता पाएंगे की अभियान कब चलेगा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular