Sunday, July 19, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsविद्या मंदिर की 25 छात्राएं सीखेंगी स्टार्टअप के गुर

विद्या मंदिर की 25 छात्राएं सीखेंगी स्टार्टअप के गुर

कानपुर : सीएसजेएमयू के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेल की ओर से स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर महाविद्यालय की 25 छात्राओं का चयन स्टार्टअप तकनीक सिखाने के लिए किया गया है मंगलवार को महाविद्यालय में गृह सज्जा एवं कृत्रिम आभूषण निर्माण विषय पर आयोजित कार्यशाला में विवि के इनोवेशन अधिकारी अनिल त्रिपाठी और कालेज प्राचार्य डा. पूनम विज ने छात्राओं को स्टार्टअप में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उद्यमिता के बारे में जानकारी दी

डा. पूनम विज ने बताया कि कालेज में कौशल विकास से संबंधित छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है। विद्यार्थियों को स्टार्टअप तकनीक और उद्यमिता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद गूगल को टक्कर देने वाला सर्च इंजन

 मुख्य वक्ता इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर महिला विंग की अध्यक्ष सरिता बहाव, विवि के इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट के डा. प्रशांत त्रिवेदी ने भी व्याख्यान दिया। इसके बाद गूगल को टक्कर देने वाला सर्च इंजन ‘भारत टेक’ बनाने वाले छात्र तुषार ने अपने सर्च इंजन की जानकारी दी। इसके बाद 25 छात्राओं का चयन गृह सज्जा व कृत्रिम आभूषण का स्टार्टअप शुरू कराने में प्रशिक्षण देने के लिए किया गया। डा. अनुपमा कुमारी, डा. शोभिता पांडेय, निक्की वेदी, डा. मृदुला शुक्ला, डा. निशा पाठक आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular