Sunday, July 19, 2026
spot_img
HomeCrime Newsपुलिस अभिरक्षा से फरार 15 हजार का इनामी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार 15 हजार का इनामी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

कानपुर ,उर्सला अस्पताल से मेडिकल के बाद पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकले 15 हजार के इनामी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शातिर कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया

पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर भाग निकला था

बांदा जनपद के अलीगंज निवासी फरहत अली 20 अप्रैल को उर्सला में मेडिकल कराने आया था। इस दौरान वह अस्पताल गेट के बाहर से पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर भाग निकला था। मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित करवाया था।बुधवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि वह सीएमएम कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आया है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे सरेंडर करने के पहले ही दबोच लिया इस पूर्व शातिर फरहत अली जनवरी माह में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular