Sunday, July 26, 2026
spot_img
HomeCrime Newsगैंगस्टर अंकित लाला का हुक्का बार फिर खुला, पुलिस कमिश्नर ने दबिश...

गैंगस्टर अंकित लाला का हुक्का बार फिर खुला, पुलिस कमिश्नर ने दबिश देकर बंद कराया

कानपुर गैंगस्टर अंकित लाला ने सील होने के बावजूद मंगलवार शाम को हुक्का बार खोला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी अफसरों को हुई। पुलिस ने दोबारा दबिश दी और उसको बंद करवा दिया हालांकि इसमें स्थानीय चौकी आर्य नगर पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है  हैरानी की बात ये है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई होने के बावजूद गैंगस्टर के गुर्गों ने हुक्का बार खोला। अब स्थानीय पुलिस भी जांच की जद में आ सकती है।

आर्य नगर चौकी पुलिस ने गुमराह करते हुए बताया कि हुक्का बार खुला ही नहीं था

दरअसल अंकित लाल के साथ क्राइम ब्रांच के दरोगा मोहम्मद आसिफ की फोटो कई अखबार में प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद दारोग आसिफ को निलंबित किया गया था। वहीं, पुलिस ने अंकित के हुक्का बार में दबिश देकर उसको बंद करवा दिया था। 5 पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे पाया गया कि हुक्का बार खुला है। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को हुई, उन्होंने तत्काल डीसीपी को निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने उसको बंद करवाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। आर्य नगर चौकी पुलिस ने गुमराह करते हुए बताया कि हुक्का बार खुला ही नहीं था, जबकि उसके खुलने के ही अधिकारियों के आदेश तो उसको दोबारा बंद करवाया गया था

अपराधी अंकित लाला को आखिर क्यों नहीं तलाश पा रही पुलिस

जब पुलिस ने हुक्का बार में तीन दिन पहले दबिश दी थी, तब अंकित लाला फरार हो गया था। पुलिस उसको अब तक नहीं पकड़ सकी है। सूत्रों ने बताया कि अंकित शहर में ही है और वह फोन पर नेताओ और कथित पत्रकार से बातचीत भी कर रहा है। वह बचने की जुगत में जुटा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गैंगस्टर पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular