Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeCrime Newsआज से चार नए थाने शुरू, दर्ज करवा सकेंगे पीड़ित अपनी ...

आज से चार नए थाने शुरू, दर्ज करवा सकेंगे पीड़ित अपनी एफआईआर

कानपुर में कमिश्नरी में बुधवार से चार नए थानों की शुरुआत होगी संबंधित थाना क्षेत्र के रहने वाले अब इन थानों में एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। थानेदार से लेकर अन्य पुलिसकर्मी थानों में मौजूद रहेंगे राष्ट्रपति विजिट होने के बाद अफसर इन थानों का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे अब कमिश्नरी में 38 थाने हो जाएंगे

सभी को सीयूजी नंबर भी एलॉट कर दिया गया है

शासन ने कमिश्नरी में चार नए थाने जाजमऊ, हनुमंत विहार, गुजैनी और रावतपुर को मंजूरी दी थी पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि इन थानों में थानेदारों की तैनाती की जा चुकी है। सभी को सीयूजी नंबर भी एलॉट कर दिया गया है। पुलिस बल भी उपलब्ध है। जब तक नई बिल्डिंग नहीं बनती तब तक संबंधित चौकी में ही ये थाने चलेंगे।

पहले अफसर इन थानों का उद्घाटन करने वाले थे

बुधवार से इन चारों थानों में एफआईआर दर्ज करने से लेकर सभी कार्रवाई शुरू हो जाएंगी। पहले अफसर इन थानों का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन राष्ट्रपति विजिट होने की वजह से अफसर तैयारियों में व्यस्त हैं, इसलिए थानों की शुरुआत कर दी जाएगी। बाकी की औपचारिकता पांच तारीख को की जाएगी। पीड़ित वापस न जाए, शत प्रतिशत कार्रवाई हो पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शुरुआत में जनता भी संशय में हो सकती है कि उनका थाना क्षेत्र कौन सा है। इसलिए पहले से चल रहे थानों के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि अगर पीड़ित उनके पास पहुंचता है और मामला उनके क्षेत्र का नहीं है तो बाकायदा पुलिसकर्मी उसको नए थाने तक पहुंचाएं, जिससे उसकी वहां पर एफआईआर दर्ज हो सके। या फिर अपने थाने में केस दर्ज कर संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दें। पीड़ित थाने से वापस नहीं जाना चाहिए
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular