Sunday, July 26, 2026
spot_img
HomeCrime Newsपत्नी करती थी फोन पर बात टोकने पर उठाया क्यों ये खौफनाक...

पत्नी करती थी फोन पर बात टोकने पर उठाया क्यों ये खौफनाक कदम

कानपुर में बिधनू खेरसा गांव में नवविवाहिता का शव मंगलवार तड़के उसके कमरे के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया खेरसा निवासी मजदूर पप्पू के बेटे महेंद्र की शादी तीन माह पूर्व करबिगवां निवासी रामप्रीत की बेटी चांदनी (22) से हुआ था। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि चांदनी अक्सर रात को किसी से फोन पर बात करती थी। विरोध के बावजूद न मानने पर सोमवार को चांदनी के पिता रामप्रीत, बड़े भाई धर्मेंद्र व ममेरे भाई मुरली को उसे समझाने के लिए बुलवाया था।

बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया

देर रात तक घर में पंचायत चली पिता और भाइयों ने चांदनी को फटकार लगाई। चांदनी आगे से ऐसा न करने की बात बोलकर अपने कमरे में चली गई। मायका पक्ष के लोग भी बेटी की ससुराल में ही रुक गए। तड़के महेंद्र ने कमरे से चीखते हुए बाहर आकर चांदनी के फांसी लगाने की जानकारी दी। इस पर मायका वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular