कानपुर कोमल उर्फ आकांक्षा और रोहित की करतूतों से जेल में बंद अन्य महिला और पुरुष बंदी भी काफी नाराज हैं। दोनों को बंदियों ने अपने पास बैठाने तक से मना कर दिया सबसे पहले बुधवार को आरोपित कोमल को पुलिस ने जेल भेजा था। उसे महिला आइसोलेशन बैरक में रखा गया है, जहां पहले से ही 92 महिला बंदी रह रही हैं। जब कोमल पहुंची तो उससे किसी ने बात नहीं की। उसके बाद कुछ महिला बंदियों ने उसे ताना दिया। उन्होंने कोमल से कहा कि तू जो हरकत करके आई है, उसके बाद कोई किसी बेटी को गोद नहीं लेगा। रात में खाने के समय महिला बंदियों ने कोमल को अलग थलग छोड़ दिया। उसने एक रोटी खाई और थोड़ा पानी
पीया।
जेल प्रशासन के मुताबिक वह अपने आपसे कुछ बड़बड़ा रहा था
वहीं गुरुवार को पुलिस ने रोहित को जेल भेजा। उसे भी पहले आइसोलेशन बैरक में रखा गया है। बंदियों ने उसे गालियां दीं। वह चुपचाप एक कोने में जाकर बैठ गया। जेल प्रशासन के मुताबिक वह अपने आपसे कुछ बड़बड़ा रहा था। जब वहां पर मौजूद सिपाहियों ने कारण पूछा तो वह चुप हो गया। उसने किसी की बात का कोई जवाब नहीं दिया। रोहित का जेल अस्पताल में चेकअप कराया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक उसकी तबीयत ठीक है।