Friday, September 18, 2026
spot_img
HomeCrime Newsहत्या करने वाले प्रेमी इंस्टाग्राम पर मिले और फोन पर करने लगे...

हत्या करने वाले प्रेमी इंस्टाग्राम पर मिले और फोन पर करने लगे बात

कानपुर। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी बर्रा 2 में मुन्नालाल उत्तम और राजदेवी की हत्या करने वाली कोमल उर्फ आकांक्षा और प्रेमी राहुल इंस्टाग्राम के जरिए नजदीक आए हालांकि दोनों एक पारिवारिक समारोह में पहले मिले थे इसके बाद राहुल ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। फोन पर ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी।

फेसबुक पर भी फ्रेंड बन गए और मैसेंजर से बात होने लगी

राहुल उत्तम आर्मी मेडिकल बेस कैम्प कोलाबा में असिस्टेंट एम्बुलेंस चालक के पद पर तैनात है। वह पणजी गोवा बेस से सम्बद्ध था और वहीं से अपनी ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ने कोमल से जब उसके और राहुल के संबंधों को लेकर जानकारी ली तो पता चला कि कोमल की मौसी के रिश्तेदारी में राहुल आता है। ढाई साल पहले मौसी के यहां कोई पारिवारिक कार्यक्रम था जिसमें कोमल पूरे परिवार के साथ शामिल हुई थी। वहीं राहुल से मिली। उस समय दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी। कोमल ने पूछताछ में बताया कि उसके थोड़े दिनों बाद उसके इंस्टाग्राम एकाउंट में राहुल की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसके बाद पहले एक सप्ताह दोनों की इंस्टाग्राम चैट पर ही बात हुई। इस दौरान दोनों फेसबुक पर भी फ्रेंड बन गए और मैसेंजर से बात होने लगी। दोनों ने फोन पर एक-दूसरे से बातचीत शुरू की।

सम्पत्ति अनूप उर्फ विपिन को दे देंगे

5 अक्तूबर 2021 को कोमल ने पहली बार राहुल से फोन पर बातचीत के दौरान उसे बताया कि वह गोद ली बेटी है। उसके बाद जब भी दोनों में बातचीत होती थी तो वह पिता को नाम लेकर मुन्नालाल बुलाने लगी थी। कोमल ने राहुल से कहा था कि मेरा चेहरा इन लोगों को अच्छा नहीं लगता। मेरी शादी जल्दी करने के बाद यह थोड़ा बहुत दहेज मुझे देंगे। उसके बाद सारी सम्पत्ति अनूप उर्फ विपिन को दे देंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular