Saturday, July 25, 2026
spot_img
HomeLucknow Newsलखनऊ- कानपुर हाइवे पर लगा छह घंटे जाम

लखनऊ- कानपुर हाइवे पर लगा छह घंटे जाम

 लखनऊ-कानपुर हाइवे पर मंगलवार भोरपहर अज्ञात वाहन ने गिट्टी लदे ट्राला में टक्कर मार दी। जिससे वह पलट गया और चालक-क्लीनर घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान हाइवे पर भीषण जाम लग गया। क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

इस दौरान करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा

कबरई से गिट्टी लेकर गोंडा जा रहा ट्राला दही थानांर्तगत लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित पालीटेक्निक के पास आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गया। इसमें चालक बलरामपुर जिले के गांव गुलरिया थाना महाराजगंज तराई निवासी तारिक (23) व क्लीनर अभिषेक वर्मा (21) निवासी गांव रमई डीह थाना महाराजगंज जिला बलरामपुर घायल हो गए। हादसे के बाद आगे चल रहा वाहन निकल गया। ट्राला के पलटने से कानपुर-लखनऊ रूट पर सुबह करीब चार बजे जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की करीब दो किमी लंबी कतार लग गई। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चालक व क्लीनर को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद करीब 10 बजे क्रेन मंगाकर ट्राला किनारे कराया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular