Monday, July 27, 2026
spot_img
HomeImportant Newsबोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जा रही है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर एप के जरिए अलग-अलग सेंटरों में शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है इसकी जानकारी परीक्षा से दो दिन पहले मिलेगी। शिक्षकों का भुगतान भी ऑनलाइन होगा।

शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध न हो

24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इसकी तैयारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बड़े पैमाने पर कर रहा है। इस बार ज्यादातर काम बोर्ड के स्तर से ही हो रहा है। नकल को रोकने के लिए इस बार कैमरे के बाद शिक्षकों की ड्यूटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिससे किसी भी तरह की शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध न हो। डीआईओएस सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि 133 सेंटरों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए करीब छह हजार शिक्षकों का ब्योरा माध्यमिक शिक्षक बोर्ड को भेजा गया है। वहीं से ही एप के जरिए सभी की सेंटरवार ड्यूटी लगेगी

आरोपों का खेल खत्म

इसकी जानकारी किसी को भी नहीं होगी। परीक्षा खत्म होते ही शिक्षकों के खाते में ड्यूटी का पैसा भी आ जाएगा। इसके लिए उनको भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध न हो ड्यूटी लगाने में लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप भी खत्म हो जाएंगे। ड्यूटी बोर्ड से ही लगकर आएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular