Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsअब बन्द हो जाएंगे हैलट अस्पताल के ? दलालों के काम

अब बन्द हो जाएंगे हैलट अस्पताल के ? दलालों के काम

कानपुर हैलट अस्पताल में वाहनों की भीड़ और दलालों पर नकेल के लिए परिसर की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों के लगते ही नई व्यवस्थाएं लागू कर दी जाएंगी प्राइवेट एम्बुलेंस को महज 20 मिनट दिया जाएगा वह मरीज को उतारकर परिसर से बाहर हो जाएंगी। सभी इंट्री गेट पर कैमरे लगे होंगे ये कैमरे गूगल से जोड़े जाएंगे ताकि रिकॉर्ड लम्बे समय तक रहे।

कोई मरीज अस्पताल से जा रहा है तो डिस्चार्ज स्लिप देखी जाएगी

मंगलवार को प्राचार्य प्रो. संजय काला ने अस्पताल का निरीक्षण करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उनका कहना है कि अगर कोई मरीज अस्पताल से प्राइवेट एम्बुलेंस से बाहर जा रहा है तो डिस्चार्ज स्लिप देखी जाएगी। अगर मरीज अपनी मर्जी से जा रहा है तो उसने अस्पताल में औपचारिकताएं पूरी की हैं या नहीं, इसे भी चेक किया जाएगा। सभी इंट्री गेटों पर सुरक्षा गार्ड एम्बुलेंस की इंट्री और उनके निकास का रिकॉर्ड रखेंगे। ओपीडी प्रभारी नियमित राउंड करके मेडिकल स्टोरों के दलालों पर नजर रखेंगे। इमरजेंसी के कैमरे भी हाई क्वालिटी के लगाए जा रहे हैं। प्रो. काला का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों, मरीजों के तीमारदारों को पास जारी किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular