Sunday, July 12, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsपरियर गंगापुल पर चलती कार बनी आग का गोला कानपुर के तीन...

परियर गंगापुल पर चलती कार बनी आग का गोला कानपुर के तीन कार सवार झुलसे

कानपुर में सोमवार शाम-परियर मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में परियर गंगापुल पर चलती कार में आग लग गई। इसमें कार सवार तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। तीनों कानुपर के निवासी हैं। मौके पर पहुंचे पीआरवी सिपाहियों ने राहगीरों की मदद से कार सवारों को बाहर निकालकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अचानक लगी आग तड़पने लगे लोग

बता दें कि सोमवार देरशाम सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर-बिठूर मार्ग पर बांगरमऊ से कानपुर जा रही एक कार में अचानक बिठूर पुल के पास आग लग गई। जिससे कार धू-धूकर जलने लगी। कार सवार कानपुर के कल्याणपुर थानांतर्गत मकड़ी खेड़ा स्थित सीएनजी पंप निवासी विनय कुमार व विनीत कुमार पुत्र हरिशचंद्र अपनी मां कलावती के साथ इसमें झुलस गए।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

जलती कार देख पास में मौजूद पीआरवी सिपाहियों ने तुरंत राहगीरों की मदद से कार सवारों को काफी प्रयास के बाद सुरक्षित निकाला। इसके बाद सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular