Saturday, July 11, 2026
spot_img
HomeImportant Newsझूलों को सपाई रंग देने में जिला अधिकारी निलंबित

झूलों को सपाई रंग देने में जिला अधिकारी निलंबित

उन्नाव के निराला पार्क में लगे झूलों को सपाई रंग में पेंट करने के मामले में जानकारी से इनकार करने वाले जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव उद्यान ने उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के दूसरे दिन ही झूलों पर पीला रंग पेंट कर दिया गया था। निराला पार्क में लगे झूलों पर हरा, पीला व लाल रंग था। उद्यान विभाग इस पार्क का रख रखाव करता है। मार्च की शुरुआत में झूलों पर हरा व लाल रंग पेंट कर दिया गया।

आचार संहिता लगी होने के कारण ? इस प्रकरण को तूल दे दिया

ये रंग सपा के झंडे का है। उस दौरान विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण लोगों ने इस प्रकरण को तूल दे दिया वही जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार के मामले की जानकारी न होने की बात कहने पर डीएम रवींद्र कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।

सरकारी संपत्ति में आपत्तिजनक कार्य की श्रेणी में बताया

हालांकि उन्होंने छह मार्च को झूलों पर पीला रंग भी करा दिया था। उनके जवाब को डीएम ने संतोषजनक नहीं माना। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेज दिया। इस पर अपर मुख्य सचिव उद्यान एमवीएस रामी रेड्डी ने सुनील कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति में आपत्तिजनक कार्य की श्रेणी में बताया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular