Monday, July 20, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsकबाड़ी के पास पहुंच गए बिजली के मीटर, जांच में देरी पर...

कबाड़ी के पास पहुंच गए बिजली के मीटर, जांच में देरी पर केस्को एमडी ने मांगा जवाब

कानपुर, नीलामी हुई नहीं और पुराने बिजली के मीटर कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए इन मीटरों को किसने बेचा, किस तरह कबाड़ी की दुकान तक पहुंचे, फिलहाल इसका जवाब नहीं मिल सका है केस्को की जांच टीम को सोमवार को रिपोर्ट तैयार करना है लेकिन अभी जांच तक शुरू नहीं हो सकी है कबाड़ी और परिसर की मालकिन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन दोषियों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

दुकान से बड़ी संख्या में केस्को के मीटर बरामद हुए थे

केस्को विकास नगर डिवीजन में बुद्धा पार्क स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बड़ी संख्या में केस्को के मीटर बरामद हुए थे ये मीटर केस्को की सभी डिविजनों के हैं प्रथम दृष्टया जानकारी मिली कि ये पुराने मीटर हैं जिनको कनेक्शन काटने अथवा स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हटाया गया था पहले इनको बिजलीघर में रखा गया था जगह कम पड़ने पर इनमें से कई मीटर विकास नगर केसा कालोनी में स्टोर रूम में रखे गए थे मीटरों पर लिखे डिविजन के कोड से यह जानकारी हुई है कि शहर की अलग-अलग डिविजनों के मीटर कबाड़ी को बेचे गए हैं नियमानुसार नीलामी के बाद ही केस्को के उपकरण कबाड़ी को दिए जा सकते हैं केस्को ने मीटरों की नीलामी भी नहीं की है ऐसे में चोरी कर उनको कबाड़ी को बेचने की चर्चा हो रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद इसपर से पर्दा उठेगा।

केस्को एमडी ने एक सप्ताह में सभी जांचों की रिपोर्ट तलब की

केस्को के अंतर्गत अनियमितताओं की जांच के लिए बनाई गई कमेटियों की रिपोर्ट में देरी पर केस्को एमडी ने नाराजगी जताई है उन्होंने पुराने प्रकरणों सहित सभी जांचों को रिपोर्ट तलब की है पुरानी जांच में विलंब होने पर स्पष्टीकरण भी मांगा है उन्होंने कहा है कि कबाड़ में मिले मीटरों की जल्द जांच कर रिपोर्ट पेश करें

अनिल ढींगरा, प्रबंध निदेशक, केस्को

बिजली के मीटर कबाड़ी के पास पहुंचने की जांच कर रिपोर्ट जल्द तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। विलंब होने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा स्थिति से अवगत कराने के लिए जांच समितियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular